Saturday , 25 July 2026

यमुनानगर के खजूरी मोड पर खून से लथपथ मिली युवक की लाश

यमुनानगर, 5 मई 2019 :यमुनानगर के खजूरी मोड पर आज सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। प्राथमिक जाँच में मामला लूटपाट के दौरान हत्या का माना जा रहा है क्योंयमुनानगर के खजूरी मोड पर कि शव के पास युवक का खाली पर्स और  कुछ कागजात बिखरे पडे थे। घटना की सूचना मिलते ही हमीदा पुलिस व थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला रेलवे का होने के कारण दोनो थानों ने घटना के बारे में  रेलवे पुलिस को सूचित किया। सुचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन हत्या का मामला जान इस मामले को अपने क्षेत्र के होने से साफ मना कर दिया। हालाकि मौके पर पहुंचे डीएसपी ने इस मामले में रेलवे पुलिस की खिंचाई भी की बावजूद इसके रेलवे पुलिस ने इस केस को लेने से इंकार कर दिया।  फिलहाल हमीदा पुलिस ने इस मामले में कार्रावाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है
मृतक युवक के पास से मिले लाइसेंस व आईडी कार्ड से मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है जोकि सहारनपुर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *