हरियाणा डेस्क: हरियाणा खेल विभाग ने भीम अवार्ड के लिए 41 खिलाड़ियों का चयन किया है।इसमें गूंगा पहलवान और नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। हरियाणा के खेल निदेशक पंकज नैन ने दी यह जानकारी दी। उनके अनुसार, खेल विभाग ने पेंडिंग भीम अवार्डी की सूची फाइनल कर दी है। पूरी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के चलते सूची खेल विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की है। किसी खिलाड़ी को अगर आपत्ति है तो वे 10 दिन के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 25 फरवरी के बाद सूची को फाइनल माना जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भीम अवार्ड के लिए कुल करीब 211 आवेदन मिले
पंकज नैन ने कहा, भीम अवार्डी को सरकार सम्मान के साथ पांच लाख रुपये नगद और हर महीने 5000 रुपये मानदेय देती है। भीम अवार्ड के लिए कुल करीब 211 आवेदन मिले थे। 2017-18 में 13 आवेदन, इसी तरह 2018-19 में 58 और 2019-20 में 69 जबकि 2020-21 के 71 आवेदन आए थे।

साल में भीम अवार्ड के 11 खिलाड़ियों का चयन होता
साल में भीम अवार्ड के 11 खिलाड़ियों का चयन होता है। पंकज नैन ने कहा कि भीम अवार्ड के लिए अलग-अलग टूर्नामेंट के नंबर को मिलाकर मेरिट बनती है। भीम अवार्ड के चयन के लिए खेल विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित है। इस कमेटी में खेल विभाग के अधिकारियों के अलावा दो अर्जुन अवॉर्डी भी शामिल किए गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
