Friday , 11 September 2026

36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में 3 लाख 40 हजार की ठगी !

फरीदाबाद-: फरीदाबाद के 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में डिजिटल पेमेंट के माध्यम से एक महिला सहित दो कश्मीरी युवकों ने मेले में एक क्राफ्ट्समैन को 3 लाख 40 हजार की ठगी का शिकार बना डाला। दरअसल सूरजकुंड मेले में लगे एक हैंड क्राफ्ट कालीन की स्टॉल पर तीनों आए और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी कर फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि सूरजकुंड मेले में नेटवर्क की काफी दिक्कत है जिसके चलते मेले में देशी विदेशी हस्तशिल्प कलाकारों को ही नहीं बल्कि मेले में आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी का फायदा उठाकर ठगों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित स्टॉल संचालक ने इसकी शिकायत सूरजकुंड थाने में की है और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सूबे सिंह,पुलिस प्रवक्ता

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *