आज है इंडिया के सबसे चर्चित रैप स्टार, सिंगर, कंपोजर और एक्टर यो यो हनी सिंह का जन्मदिन। 31 साल के हुए हनी का पॉलीवूड से लेकर बॉलीवुड का सफर आसान तो नहीं था पर आज हर बॉलीवुड फिल्म में यो यो का एक गाना जरूर होता है। जन्मदिन पर खास हम जानेंगे हनी सिंह के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यो यो हनी सिंह पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं और इनका असली नाम है हृदेश सिंह।
सिंगिंग में आने से पहले हनी सिंह अपना वजन काफी कम किया ताकि वो फिट दिख सकें स्क्रीन पर।
2006 के दौर में हनी सिंह के गाने बीबीसी के चार्ट में नंबर एक पर रहें।
एल्बम “इंटरनेशनल विलेजर ” की कामयाबी के बाद यो यो बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले सिंगर्स में शुमार हो गए।
हनी सिंह से अपने नाम के आगे लगाने वाला स्लैंग यो यो अपने अमेरिकन- अफ्रीकन दोस्तों से लिया जिसका मतलब है “आपका अपना”
सिंगिंग शो इंडिआज रॉ स्टार्स में हनी सिंह से अपनी पत्नी शालिनी तलवार से लोगों को रूबरू करवाया।
कुछ समय से अपने हेल्थ प्रोब्लेम्स की वजह से हनी सिंह फैंस से दूर रहे पर बॉलीवुड मूवी सोनू के टीटू की स्वीटी के गाने “दिल चोरी साडा हो गया” से धमाकेदार वापसी की है।
यो यो के इस गाने को अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चूका है।
अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए हनी सिंह गोवा के लिए निकल चुके हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
