Sunday , 13 September 2026

30 वर्षीय युवक पर 8 से 10 बदमाशों ने लोहे की राॅड और डंडों से किया जानलेवा हमला

फरीदाबाद शहर में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पुलिस से बेखौफ हो चुके बदमाशांे की बानगी बीती गुरूवार रात देखने को मिली। जहां एक 30 वर्षीय शख्स पर कुछ बदमाशों ने लोहे की राॅड और डंडो से जानलेवा हमला कर दिया।  तस्वीरों में दिखाई दे रहा है ये वहीं पीड़ित शख्स है जिसपर जानलेवा हमला हुआ है।  हमलावरों ने इस युवक पर गोली भी चलाई, जो कि  इनके पैर में जा लगी। जानकारी मुताबिक हमले का ये पूरा मामला किसी पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष की माने तो लगभग 1 महीने पहले कुछ दबंग उनकी दुकान पर जबरन शराब पी रहे थे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इस बात की शिकायत पुलिस को भी दी गई थी पर पुलिस ने भी इस पर कोई उचित कार्रवाई ना कर उल्टा पीड़ित के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे बल्लभगढ़ एसीपी जयवीर राखी ने तुरंत क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना दी और मामले में सख्त कार्रवाइ करने का आश्वासन तक दे डाला।

अब इस मामले में पुलिस की आगे क्या कार्रवाइ रहती है, ये देखने वाली बात होगी। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *