
निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू द्वारा शुरू की यात्रा 23 दिन का पैदल सफर तयकर लोगो को जगाने का काम किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा:- पंचकूला, महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की जन जागृति यात्रा 23 दिन का सफर तयकर पंचकूला पहुंची। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू द्वारा शुरू की यात्रा 23 दिन का पैदल सफर तयकर लोगो को जगाने का काम किया। बलराज कुंडू ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार, किसान की खुशहाली, स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने ओर प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने कहाकि पहले कांग्रेस की लूट देखी और अब बीजेपी जेजेपी के ठगबन्धन ने प्रदेश में तानाशाही की है। वर्ष 2024 में सत्ता परिवर्तन कर युवा हरियाणा का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि कल 18 फरवरी को पंचकूला के सेक्टर 5 रामलीला ग्राउंड में एक विशाल रैली कर हरियाणा के राज्यपाल को हरियाणा की जनता की मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहाकि 23 दिन तल पैदल चलकर हरियाणा के कई जिलों,शहरों और गांवों से होकर आए है और हरियाणा की जनता बीजेपी सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं ओर जनता की समस्या किसान का बेटा ही पहचान सकता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
