नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मासूम काल के गाल में समा गई। 23 दिन की बच्ची अपनी मां के साथ चैन की नींद सो रही थी, कि अचानक तब तकिये के नीचे आ जाने से उसका दम घुट गया और मौत हो गई। जैसे ही मां सो के उठी तो देखा कि बच्ची सांस नहीं ले रही और ऐसे में चीख पुकार मच गई। बच्ची बेड से नीचे न गिर जाए इस वजह से मां ने उसके बगल में तकिया एक के ऊपर एक रख दिया था और इस वजह से बच्ची की मौत हो गई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पूर्वी कोलकाता के प्रगति मैदान थाना क्षेत्र का है। जहां मध्यमग्राम निवासी दिवाकर मंडल की पत्नी अपर्णा दास ने 23 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। शनिवार को अपर्णा जब खाना खाने के बाद बच्ची को बाजू में लेटा कर सो गई थी। जब वह ऊठी तो देखा कि उसकी बच्ची तकिए के नीचे दबी हुई थी। उसके बाद फौरन बच्ची के मुंह से तकिया हटाया, लेकिन तब तक बच्ची का दम घुटने से मौत हो चुकी थी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
