Monday , 27 July 2026

डांसर अरेस्ट : लूट में शामिल डांसर गिरफ्तार

नयी दिल्ली : द्वारका में एक पिज्जा की दुकान पर लूट की घटना में कथित रूप से शामिल 22 वर्षीय एक डांसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी डांस इंडिया डांस जैसे रियलिटी शो में ऑडिशन दे चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि अपना डांस का करियर बनाने की खातिर अदनान खान को पैसों की सख्त जरूरत थी। वह यू ट्यूब पर एक चैनल चलाता है जिस पर वह अपने डांस के वीडियो डालता है। द्वारका स्थित पिज्जा आउटलेट पर पिछले वर्ष 11 दिसंबर को कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वे साढ़े तीन लाख रूपये लूट ले गए थे। राम नाम के व्यक्ति ने अदनान को लूट में शामिल किया था। राम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *