Friday , 30 October 2026

खुशियां मातम में तब्दील: जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, कईयों की आंखों की रोशनी भी गई

बिहार डेस्क: बिहार के कई परिवारों में दिवाली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं। बिहार में में जहरीली शराब पीने से अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं गोपालगंज में जहरीली शराब लेने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। वहीं, बेतिया में आठ लोगों की जान जा चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गई

गोपालगंज में तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गई है, जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गोपालगंज और मोतिहारी के अस्पतालों में सभी का इलाज जारी है । मौतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। उधर, गोपालगंज एसडीएम उपेन्द्र पाल ने अभी तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *