Sunday , 1 November 2026

20 नशीले इंजैक्शन और 98 हजार नकदी सहित काबू किया नशा तस्कर

फतेहाबाद(जितेन्द्र मोंगा):  फतेहाबाद की सदर थाना पुलिस ने हरियाणा-पंजाब सीमा पर नाकेबन्दी की दौरान बाइक सवार एक नशा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस 20 नशीले इंजैक्शन और 98 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है जो की उसने नशा बेचकर कमाई थी। पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए सदर थाना एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि पंजाब सीमा के नजदीक फतेहाबाद की सदर थाना पुलिस ने गांव हांसपुर के नजदीक नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पंजाब की ओर से एक युवक बाइक पर सवार होकर आ रहा था। पुलिस की नाकेबंदी को देखकर बाइक सवार युवक वापस मुड़कर भागने लगा तो शक होने पर उसे पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी युवक से 20 नशीले इंजेक्शन और 98000 रुपये की नकदी बरामद हुई। बरामद हुए 20 इंजेक्शन के बारे में सही जानकारी पता लगाने के लिए सिविल सर्जन को इस बारे में जानकारी दी गई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर वीके जैन ने जानकारी दी की आरोपी युवक से बरामद 10 इंजेक्शन एनडीपीएस एक्ट के दायरे में आते हैं जबकि 10 इंजेक्शन ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के दायरे में आते हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी पंजाब का रहने वाला है और हरियाणा में नशे की सप्लाई के लिए आया था। फिलहाल आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और पंजाब पुलिस से भी आरोपी के बारे में जानकारी मांगी गई है। एसएचओ ने बताया कि 20 इंजेक्शन के साथ बरामद हुई 98000 रुपए की नकदी के बारे में आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उक्त नकदी उसने नशा बेचकर कमाई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *