नई दिल्ली : मंडवाली इलाके में 15 साल की एक दिव्यांग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने विक्टिम की शिकायत पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक ने खुद के नाबालिग होने का दावा किया है, जिसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामला 8 जनवरी का है, लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ। लड़की मानसिक रूप से बीमार है। उसका लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में मेंटल स्ट्रेस का इलाज चल रहा है। घटना वाले दिन उसने इसके बारे में घर पर किसी को नहीं बताया। बाद में जब उसे हॉस्पिटल में रुटीन ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया तो उसने डॉक्टर से घटना का खुलासा किया। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, विक्टिम ने बताया कि वह घर के सामने टहल रही थी, तभी एक लड़का उसे खाने की चीज देने की बात कह कर करीब के ही पार्क के एक कमरे में ले गया। वहां उसके पांच दोस्त और पहुंचे, फिर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
