चंडीगढ,14मई। देश में जहां ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं वहीं पंजाब में आगामी पंचायत चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल के लिए याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर 28 मई को जवाब पेश करने को कहा है।
गुरिंदर सिंह व चार अन्य ने वकील हरिचंद अरोरा के जरिए याचिका दायर की है। इसमें पंजाब सरकार व अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में चुनावी विवाद कम करने,सुरक्षा खर्च घटाने और तेजी से मतगणना के लिए गावों के स्तर पर कराने के बजाय ब्लाॅक स्तर पर मतगणना की मांग की गई है। ब्लाॅक स्तर पर मतगणना से स्टाफ पर भी भार कम पडेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
