Tuesday , 3 November 2026
पंजाब विधानसभा का 7वां सत्र आज से शुरू, विपक्षी दलों के हंगामे की संभावना

13 मार्च को हरियाणा का बजट पेश करेंगे सीएम नायब सैनी, 25 मार्च तक चलेगा विधानसभा सत्र, अस्थाई कार्यक्रम जारी

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा, और इस दौरान कई महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना है। विधानसभा द्वारा जारी अस्थाई कार्यक्रम के अनुसार, बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सत्र के दौरान 8 और 9 मार्च को छुट्टी रहेगी, जबकि 10 और 11 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

13 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वित्त मंत्री के तौर पर 2025-26 का बजट पेश करेंगे। हालांकि, 13 मार्च के बाद 14, 15 और 16 मार्च को छुट्टी रहेगी। 17 और 18 मार्च को विधानसभा में बजट पर चर्चा होगी, और 24 मार्च को सीएम नायब सैनी वित्त मंत्री के तौर पर बजट पर जवाब देंगे। सत्र का अंतिम दिन 25 मार्च को विधाई कार्य के लिए निर्धारित किया गया है।

इस बार के बजट में महिलाओं को 2100 रुपये देने के वादे पर विशेष नजरें रहेंगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि बजट में बीजेपी द्वारा किए गए इस वादे को पूरा किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो यह प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा होगी।

बजट सत्र की अवधि और अन्य महत्वपूर्ण फैसलों का अंतिम निर्णय बिजनेस एडवाइजरी कमेटी द्वारा लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *