Friday , 11 September 2026

12 वर्षीय नाबालिक अचानक हुई गायब, घर में मिली चिट्ठियां।

महानगर की घनी आबादी क्षेत्र अमरपुरा के रहने वाले अशोक कुमार दो नाबालिग बच्चियां उनके पडोसी राजिंदर सिंह की बारह वर्षीय बेटी पलक अचानक लापता हो गई, जिसके बाद उनके घर में यह चिट्ठियां मिली तो उनके होश फाखता हो गए। जिस पर तुरंत परिवारो ने इसकी शिकातय पुलिस को दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

डीसीपी ध्रूमण निंबले ने बताया कि पुलिस को पचास करोड की फिरौती की रकम समझ से परे लगी तथा उसने पहले अपनी जांच का केंद्र लडकियों व परिवार तक ही रखा। इस बीच पुलिस के लिए सबसे अच्छी बात यह आई कि लापता नाबालिग लडकियों के पास दो मोबाइल चल रहे थे तथा सौभाग्यवश दोनों ही ऑन थे। पुलिस ने तुरंत एक्शन करते हुए इन नंबरों को लोकेशन सर्च पर लगा दिया। जिस पर कुछ ही समय में फोन की लोकेशन चंडीगढ के नजदीक गांव कजहेडी की आई। तुरंत पुलिस ने वायरल व व्हाटस एप के जरिये लडकियों की फोटो व अन्य हुलिया चंडीगढ व आस पास की पुलिस के साथ शेअर किया तथा लुधियाना से भी टीमें माता-पिता को साथ लेकर लोकेशन स्थल की ओर रवाना कर दी।

जिस पर पुलिस ने लडकियों को चंडीगढ के नजदीक कजहेडी रोड पार केके होटल के पास लडकियों को सकुशल बरामद करके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया और चैन की सांस ली।डीसीपी के अनुसार लडकियों की बरामदगी के बाद जो कहानी सामने आई, वो काफी हैरानीजनक व रौंगटे खडे करने वाली थी। असल में यह लडकियां खुद ही घर से भागी थी और इसके पीछे का कारण इन्होंने मुंबई में जाकर अपने पसंदीदा सीरियल हीरो से मिलना था।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *