थाना शहर टोहाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वालो पर शिंकजा कसते हुए गस्त व चैकिग के दौरान एक व्यक्ति को काबू करके उसके कब्जा से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद करने मे सफलता हासिल की है। वहीँ एक अन्य मामले में छापा मारी के दौरान 1 क्रिकेट सट्टा बुकी को काबु करके उनके कब्जा से 20000/- रूपये व अन्य समान बरामद किया हैं। गांजा मामले में आरोपी की पहचान राजू सिहं के रूप में हुई है जोकि पंजाब का रहने वाला है । आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना मे मादक पदार्थ की तस्करी के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं क्रिकेट सट्टा बुकी में शामिल आरोपी की पहचान शुभम के रूप में हुई है जोकि टोहाना अपने घर से ही ये काम कर रहा था। पुलिस को पकडे गए आरोपी शुभम के पास से क्रिकेट सट्टा राशि, एक एलसीडी., 4 मोबाईल फोन, 1एलएडी, कैलकूलेटर व अन्य समान बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना मे जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी देते हुये शहर थाना प्रभारी प्रदीप श्योरान ने बताया कि दोनों मामलों में पकडे गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांजा मामले में पकडे गए आरोपी राजू सिहं के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी के तहत मामला दर्ज किया गया है। तो वहीं दूसरे पकडे गए आरोपी शुभम के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
