Monday , 27 July 2026

हेड कांस्टेबल की धुनाई ,शहर में वायरल हो रहा वीडियो

चंडीगढ़ में एक वीडियो वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। इस वायरल वीडियो में एक युवक एक पुलिसकर्मी की बुरी तरह धुनाई कर रही है। युवक के साथ एक युवती भी नजर आ रही है जो पहले तो युवक को पुलिसकर्मी की पिटाई करने से रोकने की कोशिश करती नजर आ रही है, लेकिन थोड़ी देर बाद वह भी पिट रहे पुलिसकर्मी पर हाथ साफ करना शुरू कर देती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि उक्त वीडियो सेक्टर-22 किरण सिनेमा के सामने का है जिसमें ब्लैक पेंट व सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक और स्काई ब्लू जींस व सफेद टी-शर्ट पहने युवती हेड कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई कर रहे हैं। यह वीडियो सेक्टर-22 में चाय की फड़ी लगाने वाले एक दुकानदार द्वारा शूट किया गया बताया जाता है। पहले युवक व युवती पुलिसकर्मी के साथ जाते हुए नजर आ रहे हैं और फिर अचानक किसी बात पर युवक पुलिसकर्मी की पिटाई करना शुरू कर देता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *