Sunday , 26 July 2026

हिसार जिले में माइनस 1.2 डिग्री तक पहुंचा पारा, शिमला से भी हुआ ज्यादा ठंडा

पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां पहाड़ कांप रहे हैं तो वहीं मैदानी इलाकांे में ठिठुरन बढ़ सी गई है। घने कोहरे में लिपटी दिखाई दे रही ये तस्वीरें हरियाणा के हिसार जिले से सामने आई हैं। जहां कंपकमाने वाली ठंड लगातार बढ रही है और खास कर रात्रि के समय में तापमान में गिरावट आ रही है। हिसार में न्यूनतम तापमान  माइनस 1.2 डिग्री पहुचा गया है। जो कि 24 सालों मे सबसे ठंडी रात आई है। आलम तो ये है कि हिसार शहर मनाली व शिमला से भी ज्यादा ठंडा हो गया है। कडकती सर्दी में लोग अलाव का सहारा ले रहे है और लोग घरों में दुबक रहे है और साथ ही गर्म पेय पदार्थ का इस्तेमाल कर रहे है। जिसके कारण हिसार में जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। हिसार के चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मौसम अनुसार मौसम में लगातार गिरावट रहेगी और 3 जनवरी से 5 तक हरियाणा प्रदेश में बारिश की संभावना है।

पहाडों से हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं जिससे तापमान में लगातार गिरावट चल रही है। एक ओर ठंड के इस मौसम से जहां लोगों का जनजीनवन अस्तव्यस्त हो गया हे तो वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने इसे गेहू की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *