Sunday , 26 July 2026

हिमाचल में सुरेश कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेवारी, पार्टी ने बनाया हिमाचल का प्रदेशाध्यक्ष

सुरेश कश्यप को हिमाचल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेश पर सुरेश कश्यप की नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बतादें कि डॉ. राजीव बिंदल के बाद खाली हुआ था प्रदेशाध्यक्ष का पद,,,,,इसके साथ ही सुरेश कश्यप शिमला संसदीय सीट से लोकसभा सांसद हैं। । इनका जन्म 23 मार्च 1971, को पपलाहन जिला सिरमौर में हुआ। लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, पब्लिक रिलेशंस एंड कम्युनिकेशंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और बीएड की डिग्री हासिल की है। राजनीतिक सफर की शुरूआत में पच्छाद में बीडीसी सदस्य रहे। 2012 में विधानसभा में विधायक चुनकर आए और 2017 में दूसरी बार भाजपा से विधायक बने। 2019 में लोकसभा के लिए चुने गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *