हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दी गई इस सौगात से प्रदेश के करीब 1.18 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मानव संसाधन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है और यह आदेश 1 जून 2025 से लागू होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब HKRN कर्मचारियों की वेतन में बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल जुलाई में 8 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जिसमें लेवल-1 से लेकर लेवल-3 तक के कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र की श्रेणी के अनुसार वेतन बढ़ाकर दिया गया था। उदाहरण के लिए, कैटेगरी-1 जिलों में लेवल-3 कर्मचारियों का वेतन 22,300 रुपए से बढ़ाकर 24,084 रुपए किया गया था।
साल 2023 में भी सरकार ने 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी, जिससे अनुभवी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिला था। अब ताज़ा 5% की वृद्धि से एक बार फिर कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति को बल मिलेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
