Saturday , 12 September 2026

हरियाणा में सास पर दामाद ने चलाई गोली, बेटी को वापस ले जाने से मना करने पर किया हमला

अंबाला सिटी, हरियाणा:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार को हरियाणा के अंबाला सिटी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। दामाद  ने अपनी सास पर दोपहर करीब एक बजे गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली महिला को छूकर निकल गई, और उनकी जान बच गई।

2021 में किया था लव मैरिज, रिश्ते में खटास

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने वर्ष 2021 में  प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही उसने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके चलते शख्स की सास अपनी बेटी को मायके ले आईं।

पत्नी को लेने पहुंचा, सास के मना करने पर मारी गोली

खबरों के मुताबिक बुधवार को दामाद अपनी पत्नी को वापस लेने सास के घर पहुंचा। अंग्रेजो देवी ने उसे मना कर दिया, जिससे वह आगबबूला हो गया। गुस्से में आकर उसने अपनी बंदूक से दो फायर किए और मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंजोखरा थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल से एक बंदूक और खोखा बरामद किया गया है। महिला को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। साथ ही, बरामद बंदूक की वैधता की भी जांच की जा रही है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *