Sunday , 26 July 2026
हरियाणा में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट: पुलिस की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे निगरानी और गश्त

हरियाणा में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट: पुलिस की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे निगरानी और गश्त

चंडीगढ़ | 4 जुलाई 2025 : कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर हरियाणा में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई हाईलेवल मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया कि राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएंगी। यात्रा की शुरुआत 11 जुलाई से होनी है और इसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश: श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा

सीएम सैनी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पुलिस, चिकित्सा, यातायात और अन्य संबंधित विभागों को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार रूट पर जगह-जगह शिविरों की व्यवस्था होगी और हर स्तर पर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।

पुलिस अलर्ट मोड में, छुट्टियां रद्द

हरियाणा पुलिस को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है। 11 जुलाई से यात्रा के समापन तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी संवेदनशील स्थानों और नाकों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। सीनियर ऑफिसर्स खुद निगरानी करेंगे और 24 घंटे गश्त जारी रहेगी।

हर जिले को दिए गए विशेष निर्देश

हरिद्वार से निकलने वाली कांवड़ यात्रा हरियाणा के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इसको देखते हुए हर जिले के प्रशासन को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल और मेडिकल सुविधा को मजबूत किया गया है।

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी असामाजिक तत्व कांवड़ियों के भेष में यात्रा में शामिल न हो सके, इसके लिए पहचान और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को तेज किया जाए। किसी भी अफवाह, सांप्रदायिक तनाव या शांति भंग करने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *