
गुरुग्राम में बनाया जाएगा 700 बेड का अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा डेस्क:- चंडीगढ़, गुरुग्राम मेट्रो का निर्माण कार्य साल 2023-24 में शुरू हो जाएगा। वर्ष 2023-24 में तीन अन्य मेट्रो लिंक शुरू करने का बजट में प्रस्ताव किया गया है। रेजांगला चौक से दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो लिंक का प्रस्ताव किया गया है। सदर्न पेरिफेरल रोड से ग्लोबल सिटी और मानेसर होते हुए पंचगांव तक मेट्रो लिंक बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 9,647 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। जिसमें बड़ी घोषणा करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि गुरुग्राम में 700 बेड का अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
