Sunday , 13 September 2026
PM मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी 395वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का जताया आभार

दिल्ली | 12 मार्च 2025: हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस शानदार विजय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय के लिए हरियाणा के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। यह जीत राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। इस महाविजय में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बड़ी भूमिका रही है, जिसके लिए मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।”

 

भाजपा की धमाकेदार जीत

राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में हुए चुनावों में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पार्टी ने कई महत्वपूर्ण नगर निकायों में जीत हासिल कर विपक्षी दलों को करारा झटका दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस जीत को जनता की उम्मीदों की जीत बताया और कहा कि उनकी सरकार विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ती रहेगी।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *