Saturday , 12 September 2026
हरियाणा के नए गवर्नर असीम घोष का शपथ ग्रहण समारोह आज

हरियाणा के नए गवर्नर असीम घोष का शपथ ग्रहण समारोह आज: HC के मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ, CM नायब सिंह सैनी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

चंडीगढ़, 21 जुलाई : हरियाणा में आज राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रोफेसर असीम घोष आज हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। यह समारोह हरियाणा के राजभवन में आयोजित होगा, जहां पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य के कई मंत्री भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

असीम घोष, जो करीब दो दशक से सक्रिय राजनीति से दूर थे, अब हरियाणा की सेवा के लिए पूरी तैयारी के साथ आए हैं। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं हरियाणा के लोगों की सेवा पूरी ईमानदारी और लगन से करूंगा। मैं मुख्यमंत्री और प्रशासन के साथ मिलकर काम करूंगा और विपक्ष के सुझावों को भी सुनूंगा।”

राजनीतिक अनुभव और दूरदर्शिता का मेल

असीम घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं और उन्होंने 1999 से 2002 तक पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया। वे भाजपा के एक बुद्धिजीवी नेता माने जाते हैं जिन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जड़ें मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोलकाता के मनिंद्र चंद कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर रह चुके असीम घोष को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा की कमान सौंपी थी। वे पार्टी के अंदर अनुशासन और वैचारिक स्पष्टता के लिए जाने जाते हैं।

हरियाणा के लिए नई उम्मीदें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने असीम घोष के राज्यपाल बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी अपनी साफ सोच बनाए रखने वाले असीम घोष हरियाणा के बहुआयामी विकास में योगदान देंगे।

बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे

असीम घोष राज्यपाल के रूप में बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे, जिनके कार्यकाल के दौरान हरियाणा में कई राजनीतिक घटनाक्रम हुए, जिनमें भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार का गठन, मंत्रिमंडल के इस्तीफे और पुनर्गठन शामिल हैं।

राजभवन पहुंचकर बोले असीम घोष

शुक्रवार को चंडीगढ़ राजभवन पहुंचने पर असीम घोष ने कहा कि हरियाणा के महान लोगों के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन और मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग करेंगे ताकि प्रदेश के आम जन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *