Monday , 27 July 2026

हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज !

हरियाणा डेस्क:-हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी द्वारा लंदन दौरे पर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि लंदन में राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र का अपमान करने के बाद देश से माफी न मांगने पर सभी देशभक्त भारतवासियों को राहुल गांधी और उसकी कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार करना चाहिए । विज ने देशवासियों को सीधे तौर पर कह दिया कि उनके सभी कार्यक्रमों के साथ व्यापारिक व निजी संबंध भी तोड़ देने चाहिए ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी व अडानी के रिश्ते पर तंज कसते हुए कहा कि मोडानी ने भारत की फॉरन पॉलिसी को फॉरन ‘डील ‘ पॉलिसी बना दिया है । जिस पर विज ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को अडानिया बीमारी से ग्रसित बताया है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लेब्रोटरी रिपोर्ट आ चुकी है और इन्हें अडानी बीमारी हो गई है । जिसकी वजह से वो सुबह से शाम तक अडानी- अडानी करते रहते है । विज ने कहा इस तरीके की मिथ्य बातों का जवाब देने की कोई आवश्यकता नहीं होती।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *