हरियाणा डेस्क: प्रदेशभर में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा हैं। वहीं इस कड़ी में अंबाला में भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बता दें कि पिछले 7 दिनों में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अंबाला की बात की जाए तो लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। वहीं मामलों को लेकर जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि, अंबाला में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 129 नए मामले सामने आए हैं और इन 24 घंटों में एक की मौत भी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तो वहीं, फरीदाबाद मे कोरोना ब्लास्ट हुआ है। मरीजों का आंकड़ा 2,99181 तक पहुंच चुका है। बीते 24 घंटे मे 280 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले मे अब तक 425 मौत हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
