Thursday , 29 October 2026

हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सरकार पर लगाए वायदा खिलाफी के आरोप

फतेहाबाद, 6 सितम्बर(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के लघु सचिवालय में आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर नारेबाजी की और सरकार के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान कंबोज ने बताया कि पिछले दिनों कर्मचारी महासंघ की स्टेट बॉडी ने सरकार से मीटिंग की थी, जिसमें सरकार ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति जाहिर की थी। लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया है, इन्हीं 12 सूत्रीय मांगों को सरकार को दोबारा याद करवाने को लेकर आज कर्मचारी महासंघ की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। ताकि विधानसभा सत्र से पहले सरकार द्वारा मानी गई 12 सूत्रीय मांगों को याद करवाया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *