Friday , 30 October 2026

हनीप्रीत के पूर्व पति ने सुरक्षा बढाने के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका,कुर्बानी गैंग से मिले घमकी भरे पत्र का दिया हवाला

चंडीगढ,4अक्टूबर। साध्वी बलात्कार मामले में बीस साल की सजा के लिए जेल पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली गई पुत्री हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने अपनी सुरक्षा बढाने की मांग को लेकर याचिका बुधवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल की।
    विश्वास गुप्ता के वकील ने बताया कि याचिका में कुर्बानी गैंग द्वारा भेजे गए घमकी भरे पत्र का हवाला दिया गया है। इस पत्र में विश्वास गुप्ता का भी नाम है। पत्र में कहा गया है कि कुर्बानी गैंग में 200 लोग हैं और वह गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बोलने वालों को छोडेगी नहीं। वकील ने बताया कि विश्वास गुप्ता ने इस मामले में करनाल थाने में भी शिकायत दी थी लेकिन वहां मामला दर्ज नहीं हो पाया। अब याचिका दायर की गई है। इस पर जल्दी सुनवाई की उम्मीद है।
    उन्होंने बताया कि विश्वास गुप्ता के पिता की ओर से भी याचिका दायर करने की तैयारी है। इस याचिका में महेन्द्र गुप्ता द्वारा डेरा को दान में दी गई अपनी सम्पत्ति वापस दिलाने की मांग की जायेगी। महेन्द्र गुप्ता ने सरकारी सेवा से निवृत होने पर मिले सारे लाभ डेरा को दान में दे दिए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *