Monday , 27 July 2026

हनिप्रीत सहित सभी आरोपियों पर किये जा सकते हैं आज आरोप तय।

पंचकूला,15 मई । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की सबसे बड़ी राजदार हनिप्रीत सहित सभी आरोपियों पर आज किये जा सकते हैं आरोप तय। हन्नीप्रीत सहित सभी आरोपियों को पंचकूला कोर्ट में किया जाएगा आज पेश। हन्नीप्रीत सहित सभी आरोपियों को पहले ही दी जा चुकी है चार्जशीट की कॉपी। पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष द्वारा सीडी की की थी गई मांग। SIT ने चालान के साथ कोर्ट में सौंपी थी मामले से संबंधित सीडी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

आज भी हन्नीप्रीत सहित सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ही किया जाएगा पेश। साथ ही SIT द्वारा बाद में 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ जो सप्लिमेंटरी चालान दाखिल किया था उसके सेशन कोर्ट में आने के बाद ही सभी 32 अरोपियों के आरोपों पर बहस की जाएगी। और उसके बाद ही हन्नीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय किये जायेंगे।

 

 

25 अगस्त को पंचकूला में दंगे भड़काने की मुख्य आरोपी और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की सबसे बड़ी राजदार हन्नीप्रीत को पंचकूला की सेशन कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए किया जाएगा पेश। साथ ही मामले के अन्य आरोपियों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ही किया जाएगा पेश।

 

 

गौरतलब है कि हनीप्रीत के खिलाफ FIR नंबर 345 में IPC की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत है अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज। हनीप्रीत साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने और देशद्रोह मामले की आरोपी है। हनीप्रीत समेत 25 लोगों के खिलाफ SIT ने पंचकूला कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *