Friday , 11 September 2026

हथियार लिए हुए कुछ बदमाश घर में घुसे, सीसीटीवी में कैद वारदात

हरियाणा में दिनो दिन बदमाशों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है घर के बहार सड़कों पर ही नहीं अब तो घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं है इंसान। ऐसा ही एक मामला जींद का है जहाँ हथियार लिए हुए कुछ बदमाश घर में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर आव देखा न ताव उन पर हमला शुरू कर दिया। बदमाशों की गुंडा गर्दी का ये नजारा जिसे देख कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया जिसमे साफ़ दिखाई दे रहा है कि कैसे हथियारों से लैस गुंडों ने घर में घुसते ही हमला कर दिया इतना ही नहीं बदमाशों ने घर में मौजूद महिलाओं को भी नहीं बक्शा जैसे तैसे घर के सदस्यों ने अपनी जान बचाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

घटना जींद में आरटीआई एक्टीविस्ट सुनील कपूर के घर में घटित हुई जहाँ रात तकरीबन 10 बजे हथियारों से लैस आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुस कर हमला कर दिया हमले का यह पूरा सनसनीखेज मामला कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। हमले के बाद पुरे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। फ़िलहाल पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

 

बता दे कि जीन्द के बाजरान मोहल्ले की यह घटना है। सुनील कपूर जीन्द में ही ज्वैलरी मार्किट में हीरे जवाहरातों का काम करता है । आरटीआई एक्टीविस्ट सुनील कपूर समय समय पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा है। वह पुलिस के खिलाफ भी भ्रष्टाचार को लेकर लड़ाई लड़ता रहा है। आज का यह हमला कही न कहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का अंजाम ही बताया जा रहा है।

सुनील कपूर का यह भी कहना है कि जो भी पुलिस को हमलावरों का सुराग बताएगा उसे वे खुद 1 लाख रूपये का ईनाम अपनी तरफ से देंगे। आरटीआई एक्टीविस्ट सुनील कपूर का कहना है कि अगर एन वक्त पर वे अपने दरवाजे बंद नहीं कर पाते तो बदमाश उनका काम तमाम कर चुके होते।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *