पलवल, 9 अगस्त(सौरभ वर्मा): घायल काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा और वहां खड़े लोग युवक की वीडियो बनाते रहे। मामला होडल के पुराना जी टी रोड का हैं जहाँ पुनहाना चौक के निकट एक तेज रफ़्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए और एक युवक काफी दूर तक ट्रक के साथ घसीटता चला गया। इस हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया और सड़क पर तड़पता रहा। लेकिन लोगों ने घायल को अस्पताल पुहंचने में तत्प्राता दिखाने की जगह सड़क पर तड़पते युवक की मोबाइल में वीडियो बनाते रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आसापास खड़े लोगों ने यह नहीं सोचा की घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुँचाया जाए। बस खड़े इस हादसे को वीडियों में कैद करते रहे। जानकारी के अनुसार लगभग आधा घंटा बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची तब जाकर घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डाक्टर मनोज कुमार का कहना है कि हादसे में राजेश नामक युवक को ट्रक ने बुरी तरह से कुचला है और उसकी हालत फिलहाल गंभीर है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बिछारे निवासी राकेश और हकमुद्दीन बाईक पर सवार होकर पलवल की तरफ से आ रहे थे। जब वह पुनहाना चौक के निकट पहुंचे तो तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाईक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को निकट के अस्पताल में पहुंचाया,जहां राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रैफर कर दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
