सोनीपत, 24 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने पत्ते खोल दिए हैं। यानि कि लोकसभा क्षेत्रों में सभी दल अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार चुके हैं। बस अब देखना यह है कि किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधता है।
आपको बता दें, सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस की ओर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं तो भाजपा ने रमेश कौशिक को सोनीपत से चुनाव मैदान में उतारा हैं वहीं जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला भी सोनीपत लोकसभा से ही चुनाव लड़ रहे हैं। देखा जाए तो तीनों राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के बीच सोनीपत क्षेत्र से कड़ा मुकाबला है। लेकिन सोनीपत की जनता किसे पसंद करती है, यही जानने के लिए कि प्रथम तहलका की टीम पहुंची जनता के बीच। आखिर सोनीपत के लोगों की पहली पसंद क्या है, सोनीपत की जनता किसे अपना वोट देकर विजयी बनाना चाहती है और क्यों।
अपने सुना और देखा सोनीपत क्षेत्र के गोहाना में लोगों की पहली पसंद कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। यहाँ के लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना हितैषी मानते हैं। यही कारण है कि गोहाना में सभी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पक्ष में नजर आए। इतना ही नहीं कुछ लोग तो यहाँ पूर्व सांसद से नाराज दिखे और कांग्रेस को वोट देने बात करते दिखाई दिए।
|
ReplyForward
|
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
