पंचकूला सेक्टर 20 में स्थित सेब मंडी के अध्यक्ष के कार्यालय में तोड़फोड़ करने और मंडी के अध्यक्ष बृजमोहन को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है,,,जानकारी के अनुसार सेक्टर 20 की मंडी में कुछ लोग जुंए का कारोबार चलाते थे,,, जिसे रोकने के लिए एप्पल मार्केट के अध्यक्ष बृजमोहन और अन्य लोगों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी,,,जिसके चलते गुंडों द्वारा डंडे और तलवारों के साथ कार्यालय में हमला किया गया और भारी तोड़फोड़ के बाद एप्पल मार्केट के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी गई,,, एप्पल मार्केट के अध्यक्ष बृजमोहन ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को इस बारे में बार बार शिकायत की गई,,,लेकिन इसके बावजूद पुलिस के द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई,,,उनका आरोप है कि ड्यूटी पर कार्यरत पीसीआर के जवान भी जुआ खेलने वालों के साथ मिले हुए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कारवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है,,,अब देखने वाली बात ये होगी की जांच के बाद मामले में क्या निकलकर सामने आता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
