सीआईए टीम सिरसा के हाथ उस समय एक बड़ी कामयाबी लगी जब सीआईए टीम ने बाइक चोरी के एक अंतर राज्य गिरोह को काबू किया है। पुलिस ने पकडे गए गिरोह से 13 चोरी किए मोटर साइकिल बरामद किये है। पकड़े गए 6 लोगों में से 2 व्यक्ति कबाड़ी का काम करते हैं जिन्होंने इन चोरों से 2 बाइक लेकर उसे काट कर खरीदा था। वहीं चोर गिरोह के सदस्यों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कुबूली है, फिलहाल पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बारे में जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज ने बताया कि इन चोरों पर कई वारदातों के मामले दर्ज़ हैं और ये सिरसा के ही रहने वाले हैं। सीआईए इंचार्ज ने कहा कि पकड़े गए 6 लोगों में से दो व्यक्ति कबाड़ी हैं जिन्होंने चोरों से लगभग 2 महीने पहले चोरी की 2 मोटरसाइकिल लेकर काट कर बेचीं थी। उन्होंने कहा कि इन सब को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और इनसे पूछताछ की जाएगी कि इनके ओर किन राज्यों से तार जुड़े हुए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
