Saturday , 25 July 2026

सिलेंडर में आग लगने के बाद हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, पलभर में मचा चीख पुकार

 हरियाणा डेस्क: पलवल शहर थाना इलाका स्थित देव नगर कालोनी में सुबह साढ़े 5 बजे अचानक मकान में रखे सिलेंडर में आग लग गई और वह धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर के फट जाने के कारण मकान में मौजूद सदस्य बाल-बाल बच गए और बडा हादसा होने से टल गया। सिलेंडर फट जाने की आवाज बम धमाके से कम नहीं थी। सूचना के काफी देर बाद पहुंचे एजेंसी कर्मचारी ने मौका मुआयना किया। लेकिन सिलेंडर में आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


देव नगर निवासी मीनाक्षी ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे वह रसोई में अपने तीन वर्षीय बच्चे के लिए दूध गर्म करने के लिए गई थी और चूल्हा जलाया ही था कि अचानक सिलेंडर ने आग पकड ली। देखते ही देखते सिलेंडर फट गया। उसने भाग कर अपनी जान बचाई और तुरंत घर के अन्य सदस्यों ने भी भागकर जान बचाई। सिलेंडर जब फटा था। तो उसकी आवाज बम धमाके  की तरह थी। पुलिस ने बताया कि, सिलेंडर फटने के कारण मकान में आग लग गई लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। धमाके के कारण मकान में भी दरार भी आ गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *