Friday , 30 October 2026

सामूहिक दुष्कर्म का शिकार पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत होकर की ख़ुदकुशी

भिवानी, 27 अगस्त : भिवानी के गांव में एक युवती ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक युवती रेप पीडिता थी और आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से आहत होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआत में मृतका को नाबालिग बताया गया था लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि मृतका बालिग थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के मुताबिक 17 अगस्त को मृतक युवती को उसके पङोस में ही रहने वाले तीन युवक अपहरण कर ले गए और गांव से बाहर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दी जिसके बाद पीड़िता का मैडिकल करवाकर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु दी थी।

बात दें, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की वजह से युवती ने ख़ुदकुशी कर ली। मरने से पहले मृतका ने एक सुसाईड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म व आरोपियों की गिरफ्तारी से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफ.एस.एल की टीम बुला कर शव कब्जे में लिया गया। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीड़िता युवती की मौत से खफा परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं मामले की जांच में जुटे सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि 17 अगस्त को पीङीता की शिकायत पर उसके ही गांव के एक नामजद व दो अन्य युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी।

रोते बिखलते असपताल में हंगामा करते परिजनों की पीड़ा साफ़ नजर आ रही है। युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म व उसके बाद पीड़िता द्वारा उठाया गया आत्महत्या का कदम पुरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल अब देखना यह होगा कि के पड़ता को मरने के बाद न्याय मिल पता है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *