Saturday , 25 July 2026

सपना चौधरी सोनिया गांधी से मिलने पहुंची कांग्रेस मुख्यालय

दिल्ली,22 जून। हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात करने के लिये पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की है या नहीं अभी यह साफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि वह जल्द ही राजनीति के मंच पर नजर आ सकती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हालांकि सपना चौधरी का कहना है कि उनकी इस भेंट के राजनैतिक मायने ना निकाले जाएं वह सोनिया गांधी को पसंद करती हैं इसलिये उनसे मुलाकात करने पहुंची हैं लेकिन यहां सपना का यह भी कहना था कि वह आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिये प्रचार कर सकती हैं।

 

आपको बता दें,कि सपना चौधरी दिल्ली के पूर्व विधायक जयकिशन के साथ एआईसीसी मुख्यालय आई थीं। इस दौरान सपना की मां भी उनके साथ थीं। इससे पूर्व सपना ने दस जनपथ जाकर सोनिया गांधी से मिलने का वक्त भी मांगा लेकिन सोनिया गांधी से आज सपना की मुलाकात नहीं हो सकी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *