गुरुग्राम, 23 जून(सतीश): गुरुग्राम में सदर बाजार को लेकर हर बार कोई ई योजनायें तैयार की जाती है। लेकिन इस बार नगर निगम ने सदर बाजार को हाईटैक और सुंदर तरीके से व्यवस्थित करने के लिए योजना बनाई है। इसमें सदर बाजार के अंदर वाइफाई, सुरक्षा के लिहाज से अतिक्रमण को खत्म किय जायेगा। इसके अलावा हाईटैक रेहडियों को भी जगह दी जा सकती है। लेकिन वो पूरी तरह से व्यवस्थित रहेगी जिससे किसी तरह के अतिक्रमण को बढावा नहीं मिलेगा।
बाजार को मॉडर्न तरीके से तैयार किया जायेगा। इसके लिए एक टैंडर भी जारी किया जायेगा। वहीं कनसलटेंट हायर करके इसपर काम भी किया जा रहा है। विदेश बाजारों की तर्ज पर सदर बाजार को सुंदर बनाने के लिए निगम की तरफ से काम करना शुरु हो गया है। फूड ट्राली के बाद शहर के सबसे पूराने इस बाजार को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करना बड़ा ही मुश्किल है लेकिन निगम की कार्रवाई के बाद ये नजर आने लगा है कि जल्द ही इसमें सुधार हो सकता है।सदर बाजार को ये लुक देेने के लिए निगम की तरफ से मैप तैयार किया गया है। वहीं इसमें सीसीटीवी और वाईफाई के साथ साथ सुरक्षा और सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
