शिमला: राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। अग्निकांड में लक्कड़ बाजार स्थित सात से आठ दुकानें जलकर राख हो गई हैं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक लक्कड़ बाजार में आइजीएमसी मार्ग पर सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग चारों ओर फ़ैल गई। जिससे लक्कड़ बाजार की सात से आठ दुकानें आग की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी सुबह तक आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
