पलवल, 15 अगस्त(सौरभ वर्मा): हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात शिक्षा मंत्री ने परेड टुकडिय़ों का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेने केे बाद पलवल जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाऐं दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों,उनके आश्रितों तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन किया गया।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि आज पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व मना रहा है। देश की आजादी में बहुत से लोगों ने कुर्बानियां दी। उन सभी अमर शहीदों को श्रद्घा पूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को 10 अप्रैल 1919 को पलवल रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी और मणीपुर में देश का तिरंगा लहराया था। महात्मा गांधी की गिरफ्तारी के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस पलवल में आए और गांधी सेवा आश्रम की आधारशिला रखी। श्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि आजादी की लडाई के दौरान जलियावाला नंरसंहार हुआ जिसमें हजारों देश भक्त मारे गए। शहीद ऊधम सिहं व राम प्रसाद्व बिस्मिल को फांसी पर लटका दिया गया। ऐसे अमर शहीदों को नमन जिनकी बदौलत देश की 135 करोड़ की जनता को आजादी मिली। देश भर में आजादी का यह पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय फौज ने पाकिस्तान की सीमा में करीब दस किलोमीटर अंदर घुसकर 90 आंतकवादियों को दफना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंतकवाद की लडाई में अन्य देशों का नेतृत्व कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशल मार्गदर्शन में 21 जून को अंतरराष्टï्रीय योग दिवस मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना शुरू कर 8 करोड़ गरीब परिवार की महिलाओं को धुंए से निजात दिलाने का काम किया है। गांव व गरीब के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसलों का समर्थन मूल्य में बढोत्तरी कर किसानों का भला करने का काम किया है। प्राकृतिक आपदा के दौरान बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए 1192 करोड रूपए की राशी प्रदान की गई। पलवल जिले में लगभग 200 करोड रूपए की राशी किसानों को वितरित किी गई। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में 20 हजार नौजवानों को मैरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया है। प्रदेश की नहरों में पानी की मात्रा में बढोत्तरी की गई है। प्रदेश में विकास का पहिया तेज गति से चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
