महाराष्ट्र के जालना जिला स्थित अम्बाद में सुबह 30 वर्षीय एक शख्स का अधजला शव मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह अम्बाद तहसील में पथरवाड़ा मार्ग पर अनंत श्रीकांत इनगोले का अधजला शव देखा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शख्स को आग के हवाले करने से पहले उसके हाथ पैर बांध दिये गये थे।
उन्होंने बताया कि मृतक बीड जिले में सामनापुर गांव का रहने वाला था। आशंका है कि धन को लेकर हुए विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी गयी।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई।
अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
