Sunday , 26 July 2026

वीडियो : दिल्ली के मालवीय नगर की कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग

नई दिल्ली,29 मई। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में मंगलवार शाम संत निरंकारी पब्लिक स्कूल के पास स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण है की आसमान में काफी दूर तक चारों ओर काला धुआं छाया हुआ है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की करीब 25 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।

वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल के आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है।

 

आग से किसी जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आग को देखते हुए माना जा रहा है कि आग काफी भीषण है औऱ इससे काफी नुकसान की संभावना है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *