Friday , 11 September 2026

वीकैंड लोकडाउन को लेकर विज ने कही बड़ी बात, कहा- ‘दिक्कत है तो उसे प्रशासन अपने स्तर पर देखेगा’

बीते दिनों भाजपा ने हरियाणा में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की । तो वहीं आज यानि शनिवार को अंबाला के नए जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा की विधिवत ताजपोशी हुई। इस मौके हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। इस मौके अनिल विज ने नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। विज ने भाजपा को प्रजातांत्रिक पार्टी बताते हुए कहा कि यहां सबको आगे बढ़ने का मौका मिलता है। तो वहीं इस मौके नए जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा ने पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर राय दी। 

वहीं प्रदेश में लगाये गए वीकेंड लॉक डाउन को लेकर भी मंत्री अनिल विज ने बड़ी बात कही। दरअसल वीकेंड लाॅकडाउन का लेकर प्रदेश में कहीं कहीं विरोध देखने को मिला। तो वहीं  अनिल विज ने कहा कि अगर लोकल मार्किट को लेकर कहीं भी कोई दिक्कत है तो उसे प्रशासन अपने स्तर पर देखेगा। 

अनिल विज ने पाकिस्तान के एक मंत्री के वार पर पलटवार भी किया। दरअसल पाक मंत्री द्वारा एटम बम हिंदुस्तान पर गिराने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद अनिल विज ने उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा कि  ऐसे ख्याली पुलाव पाकिस्तान के मंत्री नेता बनाते रहते हैं और बेतुकी बातें करने के लिए पूरे विश्व मे जाने जाते हैं । 

मंत्री अनिल विज अपनी बेबाक राय देने के लिए जाने जाते हैं। समय पड़ने पर वे कई नेताओं को लताड़ भी लगा चुके हैं। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *