Wednesday , 9 September 2026

विधानसभा क्षेत्र इंद्री से भाजपा में शामिल हुए लोगो का मंत्री कर्णदेव कांबोज ने किया इस तरह स्वागत

10 अप्रैल 2019 (इंद्री) : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में मंत्री कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र इंद्री के गांव चौगावां और कमालपुर रोड़ान के करीब दो दर्जन से अधिक लोग कांग्रेस तथा अन्य दलो को छोडक़र विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गए है। वहीं मंत्री कांबोज ने भाजपा में शामिल सभी लोगों का पार्टी का पटका डालकर अभिनंदन किया और लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। पार्टी में शामिल लोगों ने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर एक बार पीएम बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतो से सांसद बनाएगें।  ज्वाइनिंग कार्यक्रम के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर है जिसके परिणामस्वरूप हजारों लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। इंद्री हलके के लोग भी दूसरे दलो को छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे है। बुधवार को गांव चौगावां में रमेश कश्यप, बलिंद्र कश्यप, प्रकाश कश्यप, कूडाराम कश्यप, लीलाराम हरिजन, सुखदेव सुभाष, देशराज, रणजीत सिंह और डाक्टर विनोद प्रजापति भाजपा में शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर कमालपुर रोड़ान में गुलाब सिंह फौजी, सुनील कुमार, ईशम सिंह, केहर सिंह, राजू पंच, बलिंद्र सिंह, बलवान सिंह, मेहर सिंह, नरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार, निखिल कुमार, मोहन प्रजापति, प्रिंस कुमार, अंकित कुमार, और सरदार कुलवंत सिंह ने भाजपा का दामन थामा। मंत्री कांबोज ने सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया और कहा कि शामिल होने वाले लोग दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल हुए है जिसके देशभर में 11 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि भाजपा ही दुनिया की एकमात्र पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पहुंच सकता है। दूसरी पार्टियों में एक ही परिवार में जन्म लेने वाले लोग बड़े पदो पर आसीन होते है।  उन्होंने कहा कि पार्टी हाइकमान ने करनाल लोकसभा क्षेत्र से संगठन में पूरी ईमानदारी से कार्य करने वाले संजय भाटिया को टिकट देकर भेजा है। वह जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ता है। जीत के बाद भी वह हमारे कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र की उन्नति के लिए लगातार कार्य करते रहेगें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट कमल के फूल पर डालकर पूरे हरियाणा में कमल खिलाएं। मंत्री कांबोज ने कहा कि चुनाव के पश्चात किसानों को भाजपा सरकार बड़ा तोहफा देगी। किसान सम्मान निधि का दायरा बढ़ाया जाएगा ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। किसान के साथ-साथ कर्मचारी, व्यापारी, दुकानदार, श्रमिक सहित सभी वर्गो के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएगीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीते साढ़े चार वर्षो में मनोहर सरकार ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सफलता हासिल की है। आगामी समय में प्रत्येक गांव में मेरिज पैलेस और तालाबों की सफाई का कार्य प्रमुखता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर गढ़ीबीरबल मंडलाध्यक्ष कमलजीत मंढाण, नंदलाल पांचाल, चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी, चौगावां के सरपंच देवेंद्र मंढाण, कमालपुर के सरपंच जगदीश सिंह, बृजेश शर्मा, पूर्व सरपंच कर्मसिंह, सुमेर चंद, गुरदयाल सिंह, छबेग सिंह, गोविंद त्यागी, जोगिंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, पदम सिंह राणा,  शमशेर सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख सचिन कुमार रिषीपाल समौरा, घनश्याम सरपंच, मनीष शर्मा, पंडित देशराज, प्रवेश कांबोज और देवेंद्र बदरपुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *