केबिनेट मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताया। अनिल विज ने कहा कि जो भी इनके सीएम रेजिडेंस में जाता है उसकी पिटाई होती है। यह पहले भाजपा से भी धक्का मुक्की कर चुके हैं और अब मुख्य सचिव के साथ। विज ने इस दौरान आप पार्टी पर निशान साधते हुए कहा कि जो पार्टी दिल्ली के शासन पर काबिज है उसका हटना जरुरी है। छात्र संघ चुनाव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये मामल अभी तक हमारी बैठक में नहीं आया आएगा तो देखेंगे।
विज ने जींद में चल रही एक करोड़ी कुश्ती के बारे में बताया कि इसमें एक करोड़, पच्चास लाख और पच्चीस लाख के इनाम हैं, यह दींन दयाल उपाध्याय के नाम से हिंदुस्तान की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। नगर निगम भंग किये जाने और इसके नोटिफिकेशन बारे विज ने कहा कि विभाग नोटिफिकेशन तैयार कर रहा है जब हो जायेगा तब करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
