हरियाणा डेस्क: अम्बाला छवानी स्थित साइंस इंडस्ट्री का सामान समूचे भारत मे इस्तेमाल में किया जाता है। लेकिन कोरोना महामारी के मद्देनजर लागये गए लॉकडाउन की वजह से साइंस इंडस्ट्री के हालात बदत्तर होते जा रहे है। साइंस अपरेट्स मैन्युफैक्चरर एंड एक्सपोर्टर के प्रधान उमेश गुप्ता ने बताया कि, मौजूद स्तिथि में हमारे हालात बहुत दयनीय है। हमने आपात स्तिथि को समझते हुए सरकार की हर मुमकिन मदद की लेकिन हमे किसी भी तरह की कोई रिहायत नहीं दी गई। मौजूदा स्तिथि में साइंस इंडस्ट्री अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है। बहुत से हमारे कामगार काम छोड़ चुके है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं लैबोरटरी ग्लास वेअर इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों ने बताया कि, सरकार द्वारा इंडस्ट्री के लिए इस्तेमाल में की जाने वाली ऑक्सीजन पर पूरी तरह प्रतिबंद लगा दिया गया है। हालातों को देखते हुए यह जरूरी भी था। लेकिन अब जब हालात बेहतर होते जा रहे है तो हमे भले हो कम मात्रा में लेकिन ऑक्सीजन इस्तेमाल करने की इजाजत दी जानी चाहिए। अन्यथा हमे आगामी दिनों में स्किल्ड लेबर मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसके इलावा जो सामान स्टॉक में है उसके दाम भी तीन गुना बढ़ जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
