सोनीपत, 7 अगस्त(संजीव कुमार): हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेशभर में आज मोटर व्हीकल संशोधन एक्ट-2017 के विरोध में चक्का जाम किया। इसी के चलते सोनीपत डिपो में भी आज रोडवेज की एक भी बस नहीं निकली। रोडवेज कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नाजेबाजी की। जहाँ एक और अपनी मांगों लेकर रोड़वेज कर्मचारियों ने चक्का जाम रखा वहीं दूसरी और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड़वेज की हड़ताल के चलते यात्रियों के कई काम आज अधूरे रह गए। क्योंकि बसों के न चलने की वजह से आम लोग कहीं भी आ जा नहीं पाए। वहीं इस बारे में डिपो प्रबंधक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बेशक रोडवेज़ की बसे बंद है लेकिन निजी बसे चल रही है जो लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डिपो प्रधान रणबीर मालिक ने बताया कि सरकार द्वारा बनाया गया मोटर व्हीकल संशोधन एक्ट-2017 के विरोध में आज हम एक दिन की सांकेतिक हड़ताल कर रहे है। यदि सरकार समय रहते इस एकट को समापत नहीं करती तो ये हड़ताल आंदोलन का रूप लेलेगी और जिसकी जिम्मेवार सरकार होगी।
सोनीपत डिपो जीएम जोगिन्दर सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी आज हड़ताल पर बैठे है जिससे दैनिक यात्रिओ को परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। परन्तु निजी बसे लगातार अपनी सेवाएं दे रही है और कुछ रोडवेज बसे भी हम डिपो से बाहर चला रहे है ताकि यात्रिओ को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
