Sunday , 26 July 2026

रोडवेज कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

फतेहाबाद, 22 अगस्त(जितेंद्र मोंगा): रोडवेज कर्मचारियों की ओर से आज प्रदेश सरकार के खिलाफ फतेहाबाद में जमकर प्रदर्शन किया गया।  करीब 2 घंटे तक रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज डिपो में धरना दिया। फतेहाबाद में हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए मीडिया को बताया कि बीती 7 अगस्त को रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया था। जिसे लेकर सरकार की ओर से अब कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले को लेकर सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य महासचिव रामआसरे यादव को निलंबित कर दिया है। जोकि फरीदाबाद में कार्यरत है। वहीं कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए परिवहन मंत्री व रोडवेज के उच्च अधिकारियों ने 900 चालकों पर कार्यवाही की सिफारिश भी की है। जिन्होंने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया था।
सरबत सिंह पुनिया ने कहा कि अगर सरकार ने 48 घंटे के अंदर इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो रोडवेज कर्मचारी मीटिंग करके बड़ा आंदोलन का एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि आज इसी के विरोध स्वरूप प्रदेश में जिला स्तर पर रोडवेज कर्मचारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और फरीदाबाद मे रोडवेज कर्मचारियों की ओर से हड़ताल का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार 700 प्राइवेट बसों को ठेके पर लेने का निर्णय तो वापस नहीं ले रही, बल्कि इस निर्णय के खिलाफ आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही हैं , जिसे रोडवेज कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *