Thursday , 29 October 2026

रेवाड़ी में हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन !

हरियाणा डेस्क:-रेवाड़ी में हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में संस्कार निर्माण का कार्यक्रम “शीतल छांव सी होती है बेटियां” का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बेटी संपूर्ण संसार की आधारशिला है। बेटी के कारण ही संसार में धर्म, सभ्यता, संस्कृति और परंपरायें कायम है। समाज का सौंदर्य और उन्नति इन्हीं के कारण से है। सुयोग्य एवं संस्कार युक्त बेटी ही नवीन सृष्टि की निर्माता और मार्गदर्शक है। इसलिए बेटी का स्थान अत्यंत उच्च, महान व श्रद्धा पूर्ण है। हमें गर्व है रेवाड़ी की बेटियों पर, यहां की बेटी संतोष यादव ने दो बार एवरेस्ट फतह करके भारत की पहली वीर बेटी होने का स्थान पाया। हाल ही में रेवाड़ी के कई आदर्श उदाहरण हमने देखे हैं। बहुत से नवयुवको ने बिना दहेज शादी करके अच्छी मिसाल कायम की है। इस अवसर पर हमारा परिवार रेवाड़ी ने तीन संकल्प लिए। हमारा परिवार संस्था का कोई भी सदस्य अपने घर किसी भी शुभ अवसर पर कॉकटेल पार्टी का आयोजन नहीं करेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादी व अन्य शुभ अवसरों पर डीजे सीमित आवाज में निश्चित समय तक ही बजायें जाएंगे।तीसरा यह की बेटियों में आत्मविश्वास जगाने के लिए समय-समय पर निशुल्क आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के संयोजक दिनेश कपूर, सह संयोजक प्रवीण ठाकुर, प्रधान अरुण गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि महावर महासभा के महासचिव मोहन लाल गुप्ता, एडवोकेट सुनील भार्गव, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अनिरुद्ध यादव, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला महासचिव श्रुति शर्मा, पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, संस्था की महिला संयोजक शशि जुनेजा, महिला प्रधान एडवोकेट दिव्या राजपाल, पर्यावरणविद रीटा गेरा, उपप्रधान निशा सीकरी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर चार की प्रधान मुकेश कुमारी, प्रमुख शिक्षाविद मधु गुप्ता, सुप्रसिद्ध कवि गौतम इलाहाबादी ने बेटी की महिमा के बारे में विचार प्रकट किए।

वीर बालिका श्रुति आर्य ने “वीर बेटी की ललकार” कविता सुनाकर सभी की तालियां बटोरी। एमसीए गोल्ड मेडलिस्ट शगुन मखीजा, लर्नर टू लीडर के अध्यक्ष यतीश सिंगल, रंगमंच कलाकार संस्कृति, जूही पिपलानी, समाजसेवी कृष्ण लाल मेहता, रेवाड़ी इकाई प्रमुख दयानंद आर्य, सोनिया कपूर, प्रीति, ओजस्वी, पूर्वांशी, कपिल कपूर, सहयोग एक प्रयास की अध्यक्षा विजय चौहान, शिक्षाविद आशू आहूजा, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, पूनम नंदवानी व अन्य साथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आए हुए अतिथियों को फूलों के सुंदर पौधे देकर भेंट किए गए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *