Friday , 11 September 2026

रेप केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रॉकी मित्तल का बड़ा खुलासा, BJP नेता पर साजिश रचने का आरोप

पंचकूला : भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को हिमाचल पुलिस द्वारा रेप केस में क्लीन चिट मिलने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। रॉकी मित्तल ने पूरे घटनाक्रम को भाजपा के एक नेता की सुनियोजित साजिश करार देते हुए कई और बड़े खुलासे करने का दावा किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कैसे हुई साजिश की शुरुआत?

रॉकी मित्तल के अनुसार, यह सब 1 सितंबर 2023 को शुरू हुआ, जब हरियाणा भाजपा के लघु उद्योग संयोजक अमित बिंदल ने उनसे संपर्क कर मोहन लाल बड़ौली से टिकट दिलाने की सिफारिश करने को कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, तो 9 सितंबर को दो लड़कियां और एक लड़का उनके पास आए, उस समय अमित बिंदल कार में ही मौजूद था। उन्होंने मोहन बड़ौली से मुलाकात कराने का दबाव डाला और न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

 

इसके बाद 10 सितंबर को रॉकी मित्तल को लगातार कॉल आने लगीं, जिससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया। 18 सितंबर को जब वह थाने गए, तो वही लड़कियां उनके घर पहुंच गईं। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले वे फरार हो गईं, लेकिन बाद में समझौते की पेशकश करने लगीं।

 

अमित बिंदल की पत्नी थी आरोपी महिला

रॉकी मित्तल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि रेप का आरोप लगाने वाली महिलाओं में से एक अमित बिंदल की पत्नी थी। यही महिला उन्हें गोवा में भी मिली थी और 50 लाख रुपये की मांग की थी।

 

उनके मुताबिक, साजिश पहले सिर्फ मोहन बड़ौली को फंसाने की थी, लेकिन बाद में उन्हें भी निशाना बनाया गया, ताकि वे सरकारी गवाह बन जाएं। मित्तल ने बताया कि साजिशकर्ता यह भूल गए थे कि होटल में वे सिर्फ दो नहीं, बल्कि चार लोग थे।

 

राजनीतिक साजिश और अमित बिंदल का आपराधिक रिकॉर्ड

रॉकी मित्तल ने दावा किया कि यह पूरा मामला हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन बड़ौली को हटाने की एक गहरी साजिश थी। उन्होंने यह भी बताया कि अमित बिंदल पहले जेजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुका है और इससे पहले तिहाड़ जेल जा चुका है।

 

रॉकी ने कहा कि उनके पास 5 रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और कॉल डिटेल्स हैं, जो उन्होंने पुलिस को सौंप दी हैं।

 

हनीट्रैप करने वाले BJP नेताओं का खुलासा

रॉकी मित्तल ने भाजपा नेतृत्व से अपील की कि किसी को भी पार्टी में शामिल करने से पहले उनकी जांच-पड़ताल की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आज भी पार्टी में हनीट्रैप करने वाले कई लोग मौजूद हैं।

 

मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ बनाए गाने करेंगे डिलीट

इस प्रकरण के बाद रॉकी मित्तल ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ बनाए गए तीन गानों को हटाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी भाजपा नेताओं ने आपसी रंजिश में फंसाया था और कुछ नेताओं ने उन्हें भड़काकर उन गानों को बनवाया था।

 

क्या था पूरा मामला?

13 दिसंबर 2023 को एक महिला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर कसौली के एक होटल में गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। महिला ने दावा किया था कि यह घटना 2023 में हुई थी।

 

हिमाचल पुलिस ने किया केस खारिज

पुलिस जांच में यह मामला फर्जी निकला। पुलिस ने पाया कि शिकायतकर्ता महिला और गवाहों के बयान विरोधाभासी थे और उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं था। महिला ने मेडिकल परीक्षण कराने से भी इनकार कर दिया था। होटल की सीसीटीवी फुटेज में भी कोई सबूत नहीं मिला, जिससे पुलिस ने केस को क्लोज करने की रिपोर्ट फाइल कर दी।

 

अमित बिंदल और महिला गिरफ्तार

रॉकी मित्तल की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने अमित बिंदल और एक महिला को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *